कहते हैं कि प्रकृति वो खूबसूरत भाग है, जो चुपचाप कोई संदेश भेजती है, बिना कहे, बिना शोर मचाए। प्रकृति को किसी भी मानवीय छेड़छाड़ की जरूरत नहीं पड़ती है। वह खुद को खूबसूरत बनाने में सक्षम है। हालांकि, कई बार प्रकृति कुछ ऐसी चीजें भी कर जाती है, जिस पर हमें बिल्कुल भी भरोसा नहीं होता है। क्या आपने भी कहीं देखा है कि जब तुलसी का पौधा अपने आप घर में उग आता है।