How to Impress devi Lakshmi: शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि, जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, वहां धन-धान्य, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इतना ही नहीं, परिवार में सुख-शांति और आपसी प्रेम भी बना रहता है। धार्मिक मान्यताओं की मानें, तो केवल पूजा-पाठ ही नहीं बल्कि व्यक्ति की दैनिक आदतें भी माता लक्ष्मी की कृपा को प्रभावित करती हैं। कुछ अच्छी आदतें घर में बरकत, तरक्की और खुशियों का आगमन कराती हैं, जबकि कुछ आदतों के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं। इसलिए इन आदतों से हमेशा दूरी और अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए। इससे देवी की विशेष कृपा के साथ-साथ जीवन में कई अच्छे परिणाम, सफलता और सुख-समृद्धि भी मिलती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।