Vivah Muhurat 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह 5:03 बजे गुरु का पुनः उदय होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब गुरु अस्त रहते हैं, तब विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और नए व्यवसाय जैसी मांगलिक गतिविधियों से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि गुरु के उदय होने के बाद भी शुभ कार्य तुरंत शुरू नहीं होंगे, क्योंकि इस बीच चातुर्मास आरंभ हो जाएगा। यदि आप आने वाले दिनों में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन या किसी नए शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ मांगलिक कार्यों के लिए गुरु (बृहस्पति) और शुक्र ग्रह का उदित होना आवश्यक माना जाता है।