फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

holika dehan 2021: होलिका की अग्नि में जरूर अर्पित करें ये 6 चीजें, दूर होंगी जीवन की परेशानियां

Sat, 27 Mar 2021 03:34 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Holika Dahan 2021
प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 28 मार्च 2021 को पड़ रही है। 28 मार्च को होलका दहन के अगले दिन 29 मार्च 2021 को धुलेंडी मनाई जाएगी। कुछ लोग अपने घरों में होलिका दहन करके पूजा अर्चना करते हैं तो वहीं कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से होलिका दहन किया जाता है। इस दिन लोग होलिका के चारों और फेरे लेते हुए पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि होलिका की अग्नि में सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां भस्म हो जाती हैं। कल 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन होलिका में कुछ चीजें अर्पित करने से आप अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। 

होलिका की अग्नि में मुख्य रूप से लोग परिक्रमा करते हुए गेंहू की बालियां अर्पित करते हैं। इसके साथ ही होली की अग्नि में तिल, उपले और गोबर की बनी हुई गुलरिया (छोटे-छोटे गोबर के गोले जिनमें बीच में सुराख किया जाता है) की माला अर्पित करें और जीवन की समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। तो चलिए जानते हैं कि किस समस्या के लिए होलिका में क्या अर्पित करना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 7
होलिका दहन 2021, अच्छे स्वास्थ्य के लिए होलिका में काले तिल अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रोगों से मुक्ति के लिए
अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए होलिका के चारों ओर परिक्रमा करते समय अग्नि में काले तिल के दाने अर्पित करें। मान्यता है कि इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा होता है और शारीरिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है।


 
विज्ञापन

3 of 7
होलिका दहन 2021 धन लाभ के लिए होलिका की अग्नि में चंदन की लकड़ी अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
धन लाभ के लिए
होलिका दहन में चंदन की लकड़ी अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और धन की प्राप्ति होती है। जिससे आप आर्थिक रूप से मजबूत बनते हैं। 

4 of 7
नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए होलिका में राई अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए
यदि नकारात्मक ऊर्जा के कारण आपके जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं तो काली सरसों (राई) के दानों को होलिका की अग्नि में प्रज्वलित करें।
विज्ञापन

5 of 7
वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के लिए होलिका में हवन सामाग्री अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : shutterstock
वैवाहिक जीवन की समस्याओं से मुक्ति के लिए
यदि आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही हैं तो आप होलिका की अग्नि में सुखमय वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करते हुए हवन सामाग्री से आहुति दें।
विज्ञापन

6 of 7
रोजगार की समस्याओं से मुक्ति के लिए होलिका में पीली सरसों अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रोजगार की समस्याओं से मुक्ति के लिए
रोजगार संबंधित समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए होलिका में पीली सरसों अर्पित करें। मान्यता है कि इससे आपकी नौकरी और व्यापार संबंधित समस्याओं का समाधान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोगों से मुक्ति पाने के लिए होलिका में हरी इलायची और कपूर अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रोगों से मुक्ति पाने के लिए
यदि आप रोगों से परेशान हैं तो होलिका में हरी इलायची और कपूर अर्पित करें। मान्यता है कि इससे सेहत अच्छी होती है और आपको बीमारियों से मुक्ति प्राप्त होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें