भगवान श्रीकृष्ण को केसर से बना रंग लगाकर वृंदावन में परम्परागत होली का आगाज हो गया। इस मौके पर पूरा मथुरा होली केे रंग में डूबा दिखाई दिया। होली सीजन में मथुरा के विभिन्न मंदिर सहित कई जगह पर होली की झलकियां देखेने को मिली।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बुधवार को रंगभरनी एकादशी के अवसर पर लठामार होली का आयोजन किया गया। ब्रज के साथ राजस्थान, हरियाणा से आए कलाकारों ने मंच पर रसिया और नृत्य के साथ होली के रंग भरे। कार्यक्रम की शुरूआत ब्रज वंदना से हुई।
विज्ञापन
आसमान से उड़ा गुलाल, लाल भए बदरा
2 of 8
- फोटो : amar ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आसमान से उड़ते रंग और गुलाल ने संपूर्ण वातावरण को होलीमय कर दिया। हर तरफ रंग ही रंग था। अभी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर चरकुला नृत्य और फूलों की होली का आनंद बरस रहा था कि रावल से आए हुरियारे और हुरियारिनों की लाठियों की गड़गड़ाहट अचानक सुनाई देने लगी। रंग गुलाल बरसने लगा।
विज्ञापन
आम और खास सभी होली के रंग में
3 of 8
- फोटो : amar ujala
देखते ही देखते कुछ ही पलों में आम और खास सभी होली के रंग में रंग गए। हुरियारिनों की लाठियां हुरियारों पर बरसने लगीं।होली का यह रंग श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शाम छह बजे तक यूं ही बरसता रहा।
ठाकुर द्वारिकाधीश से भक्तों ने खेली होली
4 of 8
- फोटो : amar ujala
रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर द्वारिकाधीश कुंज में बिराजे और भक्तों ने उनके साथ होली खेली। इस दौरान जमकर गुलाल उड़ाया गया। टेसू और गुलाब के फूलों से महक रहे कुंज में राजभोग दर्शन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने होली खेली। इस दौरान चांदी की पिचकारी से भक्तों पर भी रंग बरसाया गया।
विज्ञापन
केशवदेव मंदिर में भक्तों ने खेली होली
5 of 8
holi
- फोटो : amar ujala
जन्मस्थान के निकट प्राचीन केशवदेव मंदिर में रंगभरनी एकादशी को लट्ठमार होली हुई। आसपास के घरों से निकली हुरियारिनों ने जमकर होली खेली। इस दौरान जमकर गुलाल उठाया गया। होली के बाद केशवदेव जी के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ ब्रज की प्रसिद्ध होली खेली गई
6 of 8
- फोटो : amar ujala
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ ब्रज की प्रसिद्ध होली खेली गई। रंगभरनी एकादशी की पावन वेला में बुधवार शाम की बांके बिहारी महाराज ने भक्तों संग होली खेली। शाम 4:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सेवायत गोस्वामियों ने सबसे पहले सिंहासन पर विराजमान ठाकुरजी की सफेद पोशाक पर स्वर्ण-रजत पिचकारी से केसर से बने रंग को डाला। इसी के साथ वृंदावन में परंपरागत होली का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन
मशीन से उड़ाया गुलाल
7 of 8
- फोटो : amar ujala
होली के दौरान भक्तों पर खचाखच भरें भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर मशीन से भक्तों पर गुलाल उड़ाया गया, जिसमें लोग अपनी ही मस्ती में डूबे नजर आएं।