फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: इस बार राशि के अनुसार चुने रंग, गुडलक लाएगी ये होली

Thu, 17 Mar 2022 09:26 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इस बार राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव - फोटो : Istock
Holi 2022: हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार होली का ये पावन पर्व 17 और 18 मार्च को मनाया जाएगा। 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। होली को रंगों का त्योहार भी कहते हैं। होली का त्योहार रंगों के साथ उमंग और उत्साह का भी है। मान्यता है कि रंग जितना सकारात्मक प्रभाव डालते हैं उतना ही नकारात्मक भी। साथ ही रंगों को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि राशि के अनुसार अगर रंगों का चुनाव किया जाय, तो आपकी किस्मत को चमकने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में इस बार होली पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल कर होली खेलेंगे, तो न सिर्फ आपके जीवन से जुड़े ग्रह दोष दूर हो जाएंगे बल्कि आपकी किस्मत भी खुल सकती है। आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को किस रंग से होली खेलना शुभ रहेगा... 
विज्ञापन

2 of 7
इस बार राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव - फोटो : Istock
मेष और वृश्चिक
इन दोनों ही राशियों का स्वामी मंगल है और मंगल का रंग लाल माना जाता है। इसलिए इन दोनों ही राशि वालों को होली के दिन लाल रंग, गुलाबी या इससे मिलते-जुलते रंगों और गुलाल से होली खेलनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
इस बार राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव - फोटो : pixabay
वृषभ और तुला 
वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र का रंग सफेद और गुलाबी बताया गया है। वैसे तो होली पर सफेद रंग से होली खेलना संभव नहीं है, इसलिए आप सिल्वर रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं। 

4 of 7
इस बार राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव - फोटो : iStock
कन्या और मिथुन
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध का रंग हरा माना जाता है। हरे रंग का प्रयोग इन दोनों राशि के लोगों के जीवन में सुख शांति लाने वाला साबित होगा। हरे रंग के अलावा इन दोनों राशि के लोग पीले, नारंगी और हल्के गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
इस बार राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव - फोटो : iStock
मकर और कुंभ
मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव का रंग काला या नीला माना जाता है। ऐसे लोगों के लिए सबसे ज्यादा शुभ तो नीला रंग है। काले रंग से भी होली खेलना संभव नहीं है। ऐसे में आप नीला रंग के अलावा हरे और फिरोजी रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
इस बार राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव - फोटो : iStock
धनु और मीन
इन दोनों राशियों के स्वामी गुरू बृहस्पति हैं और बृहस्पति का रंग पीला माना जाता है। ऐसे में इन राशि के लोगों के लिए सबसे लकी रंग पीला साबित हो सकता है। इसके अलावा आप नारंगी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस बार राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव - फोटो : iStock
कर्क और सिंह
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ऐसे लोगों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। हालांकि सफेद रंग से होली खेलना संभव नहीं है। ऐसे में ये लोग किसी भी रंग को लेकर उसमें थोड़ा सा दही या दूध मिक्स कर लें उसके बाद होली खेलें। वहीं राशि की बात करें तो सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ऐसे लोग नारंगी, लाल और पीले रंग से होली खेल सकते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें