हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, जिसके बाद अगले दिन सुबह को रंग वाली होली खेली जाती है। इस बार होलिका दहन 28 मार्च 2021 को किया जाएगा। इसके आठ दिन पहले से होलाष्टक लग जाते हैं। इस बार होलाष्टक 21 मार्च 2021 से लग रहें हैं। शुभ एवं मांगलिक कार्यों जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि के लिए होलाष्टक का समय उपयुक्त नहीं माना जाता, लेकिन फाल्गुन के माह में भगवान कृष्ण और शिव जी को समर्पित होता है, इसलिए होलाष्टक की अवधि में इनकी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस समय आप कुछ उपायों को करके अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं समस्याओं के मुक्ति के लिए होलाष्टक के दौरान क्या करें।