hemkund sahib
तीर्थयात्री आस्था पथ पर एक दूसरे का सहारा बनकर धाम तक पहुंचे। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने कहा कि मौसम सामान्य होने से इस बार तीर्थयात्रा के बेहद अच्छी चलने की उम्मीद है। घांघरिया और गोविंदघाट में तीर्थयात्रियों के ठहरने और खाने की पर्याप्त सुविधा है। इस मौके पर हेमकुंड साहिब के ट्रस्टी जनक सिंह, शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी, किशोर पंवार, दिनेश पंवार आदि मौजूद थे।