आज गंगा दशहरा का पावन पर्व है। जिसके लिए धर्मनगरी हरिद्वार में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। आइए जानते हैं गंगा दशहरा पूजन और स्नान का शुभ मुहूर्त...
विज्ञापन
2 of 5
ganga snan
दशमी तिथि बुधवार की शाम से प्रारंभ होने से गंगा दशहरा का स्नान आधी रात से ही शुरू हो गया और बृहस्पतिवार शाम तक चलेगा। स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक हरिद्वार भक्तों से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
3 of 5
ganga snan
गंगा दशहरा का स्नान बृहस्पतिवार को है। 23 मई को 19 :12 मिनट से गंगा दशहरा पूजन और स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा जो 24 मई को 18:18 मिनट तक रहेगा। इसलिए 24 मई यानी बृहस्पतिवार को दशहरा पर्व मनाया जा रहा है।
4 of 5
गंगा स्नान
बुधवार को दिनभर बाहरी प्रदेशों से श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचने का क्रम जारी था। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
शहर के अंदर में रूट डायवर्ट किया गया है। रात के अंधेरे मे दशहरे का गंगा स्नान प्रारंभ हो जाएगा। यह स्नान सूर्योदय के बाद तेज होगा और सायंकालीन आरती तक चलता रहेगा।