फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर कर लें ये छोटा सा उपाय, वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां

Tue, 19 Jul 2022 01:19 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हरतालिका तीज पर कर लें ये छोटा सा उपाय, वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां - फोटो : istock
Hartalika Teej 2022 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद यानी भादो माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज व्रत 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की ही तरह शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। इसके अलावा  यदि आप चाहें तो इस तीज व्रत के मौके पर कुछ उपाय करके अपने वैवाहिक जीवन में खुशियां ला सकती हैं। आइए जानते हैं इस दिन आप क्या उपाय करके अपने वैवाहिक जीवन में खुशियां जा सकती हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
हरतालिका तीज पर कर लें ये छोटा सा उपाय, वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां - फोटो : istock
महादेव को जल चढ़ाएं
धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज वाले दिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखना चाहिए और सोलह श्रृंगार करके शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही मां पार्वती को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
हरतालिका तीज पर कर लें ये छोटा सा उपाय, वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां - फोटो : iStock
कथा सुनें 
हरतालिका तीज व्रत के दिन व्रती महिलाओं को भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही  उनकी कथा भी पढ़नी  सुननी चाहिए।  इसके बाद भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं और खुद भी इस खीर को प्रसाद के रूप में खाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है।

4 of 5
हरतालिका तीज पर कर लें ये छोटा सा उपाय, वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां - फोटो : Facebook
दान करें
ज्योतिष के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत के दिन जब पूजा संपन्न हो जाए, तो पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए। साथ ही उनसे आशीर्वाद भी लेना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरतालिका तीज पर कर लें ये छोटा सा उपाय, वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां - फोटो : istock
पति से मांग भरवाएं
तीज के व्रत वाले दिन पूजा के बाद पति से मांग भरवाएं। मान्यता है कि पति द्वारा पत्नी की सिंदूर से मांग भरने पर दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होता है और साथ ही प्रेम भी बढ़ता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें