फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: विवाह में हो रही है देरी, तो कुंवारी कन्याएं करें हरियाली तीज के दिन ये खास उपाय

Tue, 08 Jul 2025 12:09 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरियाली तीज शिव-पार्वती के दिव्य मिलन की स्मृति में मनाई जाती है। अगर किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही है, तो जल्दी विवाह के लिए इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कुंवारी कन्याएं इस दिन कौने से खास उपाय कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
हरियाली तीज, सावन - फोटो : adobe stock
Hariyali Teej 2025: हर साल सावन के महीने में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और वैवाहिक सुख-शांति के लिए मनाती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं इस दिन मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना के साथ व्रत करती हैं। यह व्रत मुख्य रूप से उत्तर भारत में भक्ति भाव और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। हरियाली तीज शिव-पार्वती के दिव्य मिलन की स्मृति में मनाई जाती है। अगर किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही है, तो जल्दी विवाह के लिए इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कुंवारी कन्याएं इस दिन कौने से खास उपाय कर सकती हैं। 

Sawan Pradosh Vrat 2025: सावन में किस-किस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि और नियम
Sawan 2025: शिवलिंग की पूजा करते समय किस दिशा में होना चाहिए मुख, जानें सही नियम
विज्ञापन

2 of 5
विवाह में बाधा दूर करने के विशेष उपाय - फोटो : adobe stock
विवाह में बाधा दूर करने के विशेष उपाय
  • शादी में बार-बार रुकावट आ रही है, तो लाल वस्त्र पहनकर व्रत करें और पार्वती माता को कुमकुम अर्पित करें।
  • शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करें और जल्दी विवाह की कामना करें।
  • भगवान शिव को नारियल अर्पित करें। इससे विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।
  • माता पार्वती को श्रृंगार का सामान चढ़ाने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इस दिन व्रत रखने से क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Freepik
इस दिन व्रत रखने से क्या लाभ मिलता है?
  • विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • विवाह में देरी या समस्याओं से जूझ रही कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।
  • वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और संतुलन बढ़ता है।
  • कुंडली में शुक्र और चंद्र जैसे ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जिससे आकर्षण और वैवाहिक प्रस्तावों के योग बनते हैं।

4 of 5
हरियाली तीज 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त  - फोटो : Freepik
हरियाली तीज 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त 
इस साल श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 26 जुलाई की रात 10:41 बजे से होगा और इसका समापन 27 जुलाई की रात 10:42 बजे होगा। ऐसे में 27 जुलाई 2025, रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। 
 

Sawan 2025: सावन में नहीं करने चाहिए ये काम, वरना रूठ सकते हैं भोलेनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरियाली तीज का धार्मिक महत्व - फोटो : Freepik
हरियाली तीज का धार्मिक महत्व
मान्यता है कि इसी दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी और अंततः उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। इसीलिए यह दिन सुहाग की रक्षा और विवाह की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें