हरियाली तीज व्रत के दौरान करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा पूजा का शुभ फल
- फोटो : istock
इस व्रत में हरे रंग का महत्व होता है। हरा रंग सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। साथ ही ये रंग शिव जी और माता पार्वती को भी बेहद प्रिय है। ऐसे में इस व्रत में महिलाएं हरे रंग की चूड़ी, बिंदी, हरी साड़ी और अन्य श्रृंगार सामग्री में हरे रंग का इस्तेमाल ज्यादा करें।