फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग, शिव-गौरी की पूजा से होगी दोगुना फल की प्राप्ति

Wed, 16 Aug 2023 09:31 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mangla gauri vrat - फोटो : pinterest
Hariyali Teej 2023: सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बहुत ज्यादा महत्व रखता है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस पर्व पर हरे रंग का अधिक महत्व होता है, इसलिए इसे हरियाली तीज कहा जाता है। महिलाएं इस दिन हरे रंग की साड़ी, हरी चूड़ियां आदि पहनती हैं। इस साल 19 अगस्त 2023 को हरियाली तीज है। इस बार की हरियाली तीज को बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन रवि योग, सिद्ध योग और साध्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस दिन व्रत रख कर पूजा करने से दोगुना पुण्य फल की प्राप्ति होगी। तो चलिए जानते हैं हरियाली तीज पर 3 शुभ योग कब-बन रहे हैं और इस दिन पूजा का मुहूर्त क्या है... 

Hartalika Teej 2023: कब है हरतालिका तीज? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व
विज्ञापन

2 of 5
हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग, शिव-गौरी की पूजा से होगी दोगुना फल की प्राप्ति - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज 2023 कब है?
इस साल हरियाली तीज का उत्सव 19 अगस्त 2023 को है। सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त को रात 08 बजकर 01 मिनट से शुरू हो रही है। ये तिथि अगले दिन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग, शिव-गौरी की पूजा से होगी दोगुना फल की प्राप्ति - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग
इस साल हरियाली तीज पर सुबह से लेकर रात 09 बजकर 19 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके बाद साध्य योग बनेगा, जो कि अगले दिन सुबह तक रहेगा। वहीं रवि योग देर रात 01 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 20 अगस्त को सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर खत्म होगा। इसके अलावा इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है, जो सुबह से लेकर देर रात 01 बजकर 47 मिनट तक है।

Ganesh Utsav 2023: इस साल कब से हो रही है गणेश उत्सव की शुरुआत, जानें गणपति स्थापना की विधि और मुहूर्त 

4 of 5
हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग, शिव-गौरी की पूजा से होगी दोगुना फल की प्राप्ति - फोटो : iStock
हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त
19 अगस्त को हरियाली तीज वाले दिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 25 मिनट से शाम 05 बजकर 19 मिनट तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो इस दिन 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग, शिव-गौरी की पूजा से होगी दोगुना फल की प्राप्ति - फोटो : iStock
हरियाली तीज की पूजा विधि
  • हरियाली तीज के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद नए वस्त्र पहनें।
  • इस दिन सोलह श्रृंगार जरूर करें और पूरे दिन व्रत रहें।
  • हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ ही गणेश जी की भी पूजा की जाती है।
  • पूजा के लिए एक चौकी तैयार करें और उसपर पीले रंग का कपड़ा बिछा दें।
  • फिर इस चौकी में भगवान की मूर्तियां स्थापित करें और भगवान को नए वस्त्र पहनाएं।
  • पूजा सामग्री को भगवान की मूर्तियों में अर्पित करें।
  • इसके बाद माता पार्वती को सोलह श्रृंगार से जुड़े सभी सामान, साड़ी और चुनरी अर्पित करें।
  • पूजा के दौरान हरियाली तीज की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़ें। इसके बाद आरती करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें