फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2022 Wishes: शुभकामना संदेश के जरिए दें हरियाली तीज की बधाईयां, होगी अखंड सौभाग्य की प्राप्ति

Sun, 31 Jul 2022 07:29 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
hariyali teej 2022: अविवाहित लड़कियां अपने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। करवा चौथ व्रत की ही तरह ये व्रत भी निर्जला होता है। - फोटो : अमर उजाला
Happy Hariyali Teej 2022 Wishes: मनोकामना पूर्ति और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला पर्व हरियाली तीज आज यानी 31 जुलाई 2022 को मनाई जा रही है। हर साल यह त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार में सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना के लिए उपवास रखती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां अपने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। करवा चौथ व्रत की ही तरह ये व्रत भी निर्जला होता है। हरियाली तीज पर महिलाएं व्रत रहते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा आराधना और आरती करती हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि हरियाली तीज में शिव जी और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में आप हरियाली तीज के अवसर पर सखी सहेलियों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेजकर शुभकामना दे सकते हैं। यहां हम आपके लिए शुभकानमा संदेश लेकर आए हैं-  
विज्ञापन

2 of 8
शुभकामना संदेश के जरिए दें हरियाली तीज की बधाईयां - फोटो : Amar Ujala
मां पार्वती आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं,
इस तीज आपको अपना मनचाहा वर मिल जाए,
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
शुभकामना संदेश के जरिए दें हरियाली तीज की बधाईयां - फोटो : amar ujala
शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब हरियाली तीज का त्योहार
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 8
शुभकामना संदेश के जरिए दें हरियाली तीज की बधाईयां - फोटो : Amar Ujala
हरियाली तीज का त्योहार है,
गुझियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलो में सबके प्यार है…
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 8
शुभकामना संदेश के जरिए दें हरियाली तीज की बधाईयां - फोटो : Amar Ujala
झूम उठते हैं दिल सभी के,
हरियाली तीज गीतों के तराने से,
जुड़ जाते हैं टूटे सम्पर्क,
बस झूलने के बहाने से…
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
शुभकामना संदेश के जरिए दें हरियाली तीज की बधाईयां - फोटो : Amar Ujala
मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाये तीज के हरियाले गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे हरियाली तीज
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
शुभकामना संदेश के जरिए दें हरियाली तीज की बधाईयां - फोटो : Amar Ujala
मेहंदी से सजे हुए हाथ,
खनकती चूड़ियों और घेवर की मिठास
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
शुभकामना संदेश के जरिए दें हरियाली तीज की बधाईयां - फोटो : Amar Ujala
तीज व्रत है प्यार का,
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का,
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया,
हर जन्म में मिले आपको शिव जी सा पिया
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें