मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष रूप से हनुमानजी की पूजा-सेवा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा करने से बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। इनकी आराधना करने से हर तरह के रोग और कष्ट मिट जाते हैं। शास्त्रों में हनुमान जी की पूजा बहुत ही कल्याणकारी और बेहद शुभ फलदायी मानी गई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी को भी कुछ खास चीजें अति प्रिय हैं, जिनका उन्हें भोग लगाकर आप अपनी मनवांछित इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं।
पान का बीड़ा
अपना काम हनुमानजी को सौपने के लिए एवं दुश्मन से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी को मीठा पान का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। ध्यान रहे पान में चूना, तंबाकू एवं सुपारी नहीं होनी चाहिए। हनुमानजी के आगे हर मंगलवार और शनिवार पान चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें, ऐसा करने से हर काम में सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
3 of 9
हनुमान जी
नारियल
मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमानजी पर नारियल चढ़ाएं। ऐसा करने से हनुमानजी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा करते हैं और स्वयं उनके रक्षक बनकर आते हैं।ध्यान रहे कभी भी नारियल को तोड़ कर हनुमानजी को अर्पित न करें।
4 of 9
Hanuman Ji
- फोटो : iStock
गुड़-चने का प्रसाद
यदि कोई साधक भुने हुए चने और गुड़ का प्रसाद हनुमानजी पर प्रतिदिन चढ़ाता है। तो उसके घर में कितना भी लड़ाई-क्लेश क्यों न हो हनुमानजी की कृपा से घर में शांति आ जाती है। वहीँ गुड़ और चने का भोग लगाने से मंगल दोष मिटता है। यदि प्रतिदिन संभव न हो तो हर मंगलवार और शनिवार को गुड़ और चने का भोग लगाने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Hanuman Ji
- फोटो : iStock
इमरती या जलेबी
हनुमान जी को इमरती और जलेबी का भोग भी बहुत पसंद है। वैसे तो किसी भी दिन हनुमान जी को इमरती या जलेबी का भोग लगा सकते हैं लेकिन मंगलवार और शनिवार का महत्व अधिक है।इमरती का भोग लगाने से भक्त को हनुमानजी के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं की प्राप्त होती है।
विज्ञापन
6 of 9
Hanuman Ji
- फोटो : iStock
चूरमा के लड्डू
हनुमान जी को चूरमा के लड्डू बहुत प्रिय है। जिनके बच्चे गुमसुम रहते हों या जिनका मन बहुत उदास रहता हो उनको हनुमानजी को चूरमे के लड्डू का प्रसाद चढ़ाना चाहिए और साथ में थोड़ी देर सीताराम का कीर्तन करना चाहिए।हनुमानजी को लगा हुआ चूरमे का प्रसाद खाने से मन प्रसन्नचित्त हो जाता है,अवसाद दूर होता है।
विज्ञापन
7 of 9
hanuman ji
- फोटो : instagram
केसर भात
कोई भी साधक हनुमान जी को पवित्र भाव से यदि केसर भात का भोग लगाता है तो उसकी कुंडली में मंगल दोष मिट जाता है एवं उसके हर तरह के संकटों का समाधान खुद से मिलना शुरू हो जाता है।
8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
फल
हनुमानजी को फल में केला, सेब एवं अनार अत्यंत प्रिय हैं। खासतौर पर लाल रंग का फल उन्हें कुछ ज्यादा ही पसंद है। एक कथा के अनुसार जब हनुमान जी को एक बार भूख लगी थी तो वह ढलते हुए लाल सूर्य को फल समझ कर निगल गए थे। हनुमानजी को लाल रंग के फलों का प्रसाद चढ़ाने से मंगल ग्रह भी मजबूत होता है,शारीरिक कष्ट मिटते हैं।
बूंदी के लड्डू या बूंदी
मान्यता है कि हनुमानजी को बूंदी के लड्डू बेहद पसंद हैं। लड्डू चढ़ाने से हनुमानजी भक्तों पर अतिशीध्र प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते है। लड्डू या बूंदी चढ़ाने से आपके ग्रह जो आपको परेशान करते हैं शांत रहते हैं।