Hanuman Ji Ki Aarti: हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान हनुमान कलयुग के देवता हैं। हनुमान जी की पूजा, आराधना और उपवास के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। कहा जाता है मंगलवार के दिन हनुमान की पूजा और व्रत रखने से हनुमानजी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। ऐसे में वीर बजरंगी की कृपा पाने के लिए इस दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि पान, सिंदूर, लाल फूल, चोला, लड्डू और अक्षत को हनुमान जी की पूजा में जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा हनुमान जी की पूजा के बाद कपूर जलाकर आरती करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हनुमान जी की आरती करने से बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और किसी भी भय बाधा से मुक्ति मिलती है। यहां हनुमान जी की आरती दी गई है, जिन्हें आप पूजा के दौरान पढ़ सकते हैं....