धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी का होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।आज हम आपको हनुमान जी को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
हनुमान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
नित्य हनुमान चालीसा का पाठ
हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं और हर कार्य में सफलता मिलने लगती है। हनुमान चालीसा के पाठ में किसी भी तरह का कोई कठोर नियम नहीं है। आप कभी भी और कहीं भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
भगवान राम का सुमिरन
हनुमान जी उन भक्तों पर सदा अपनी कृपा-दृष्टि बनाएं रखते हैं जो सदा ही भगवान राम का सुमिरन किया करते हैं। हनुमान जी को अगर आप प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको राम नाम का सुमिरन करना चाहिेए। श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का सुमिरन करते रहना चाहिए।
4 of 5
हनुमानजी
हनुमान जी के मंदिर जाएं
मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हें इच्छानुसार प्रसाद चढ़ाएं।
आप हनुमान जी को बूदी का भोग लगा सकते हैं।
आप हनुमान जी को बेसन के लड्डूओं का भोग भी लगा सकते हैं।
मंगलवार के दिन अगर संभव हो तो सुंदर कांड का पाठ करना चाहिए। सुंदर कांड का पाठ बहुत लाभदायक होता है। इसके पाठ से सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं, और आत्मविश्वास बढ़ता है।