Happy Hanuman Janmotsav 2022 Wishes: भगवान हनुमान का जन्मोत्सव आज यानी 16 अप्रैल को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आजचैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन संकटमोचन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। प्रभु श्री रामचंद्र के परम भक्त भगवान हनुमान का जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कहा जाता है कि हनुमान जी अपने भक्तों की हर मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि संकटमोचक हनुमान जी की पूजा करने से जातक को किसी भी प्रकार की चिंता और भय नहीं सताती है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन पर्व पर शुभ आशीर्वाद पाने के लिए अपने परिवार, दोस्तों और सगे संबंधियों को शुभकामना संदेश जरूर भेजें। आइए शुरू करते हैं....
विज्ञापन
2 of 7
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
जन्म दिवस है आज राम के परम भक्त हनुमान का
पवन पुत्र, महाबली हनुमान का,
मिल कर करो गुणगान उस महावीर बलवान का हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 7
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
हे संकटमोचन तेरी पूजा से हर बिगड़ा काम बन जाता है
दर पर तेरे आते ही भक्तों का अज्ञान दूर होता है हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
4 of 7
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
करो कृपा सब पर हे हनुमान
जीवन भर सब करें तुम्हें प्रणाम
जग में सब तेरे ही गुण गाएं
हरदम चरणों में तेरे शीश नवाएं हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 7
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
अर्ज सुनो मेरी मां अंजनि के लाल
काट दो घोर दुखों का जाल
तुम ही हो मारुति-नंदन, दुख-भंजन
करती रहूं मैं तुमको दिन रात वन्दन हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 7
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
भूत पिशाच निकट नहीं आवे
महावीर जब नाम सुनावे
नासे रोग हरे सब पीरा
जपत निरंतर हनुमत वीरा हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं