फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2022: हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली की उपासना करने से पहले जान लें कुछ जरूरी नियम

Sat, 16 Apr 2022 12:59 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बजरंगबली की उपासना से पहले जान लें कुछ जरूरी नियम
Hanuman Janmotsav 2022: धर्म शास्त्रों में जिन सात चिरंजीवियों का जिक्र किया जाता है, उनमें अश्वत्थामा, बलि, महर्षि वेदव्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और भगवान परशुराम हैं। मान्यता है कि ये अमर आत्माएं हैं, जो आज भी पृथ्वी पर हमारे बीच मौजूद हैं। वहीं कलयुग में इन सात चिरंजीवियों में महाबली हनुमान की साधना सबसे अधिक की जाती है। भगवान हनुमान का मात्र नाम लेने से ही बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं, बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। प्रभु श्री रामचंद्र के परम भक्त भगवान हनुमान का जन्मोत्सव आने ही वाला है। अंजनी पुत्र महावीर हनुमान का जन्म चैत्र की पूर्णिमा को हुआ था। इस साल ये तिथि 16 अप्रैल को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने पवन पुत्र हनुमान के रूप में जन्म लिया था। संकट मोचन हनुमान की जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। कई लोग बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते हैं। लेकिन हनुमान जी पूजा को लेकर कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, यदि आप उन नियमों के अनुसार पवन पुत्र हनुमान की पूजा करते हैं तो हनुमान जी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 7
बजरंगबली की उपासना से पहले जान लें कुछ जरूरी नियम - फोटो : अमर उजाला
कहा जाता है कि हनुमान जी की उपासना करते समय किसी भी प्रकार की कामुक चर्चा नहीं करनी चाहिए। महाबली हनुमान की पूजा करते समय हमेशा ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना आवश्यक होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
बजरंगबली की उपासना से पहले जान लें कुछ जरूरी नियम - फोटो : अमर उजाला
संकट मोचन हनुमान को प्रसाद में बूंदी के लड्डू बेहद प्रिय होते हैं। ऐसे में आपको पूजा में लड्डू जरूर शामिल करना चाहिए, लेकिन हनुमान जी की उपासना में चरणामृत का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

4 of 7
बजरंगबली की उपासना से पहले जान लें कुछ जरूरी नियम - फोटो : अमर उजाला
बजरंगबली की पूजा को सफल बनाने के लिए किसी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा हनुमान जयंती के दिन भूल से भी मांस-मदिरा का सेवन न करें। 
विज्ञापन

5 of 7
बजरंगबली की उपासना से पहले जान लें कुछ जरूरी नियम - फोटो : iStock
हनुमान जी अखण्ड ब्रह्मचारी और महायोगी हैं, इसलिए सबसे जरूरी बात ये है कि उनकी किसी भी तरह की पूजा में वस्त्र से लेकर विचारों तक पावनता, ब्रह्मचर्य व इंद्रिय संयम को अपनाएं।
विज्ञापन

6 of 7
बजरंगबली की उपासना से पहले जान लें कुछ जरूरी नियम - फोटो : iStock
स्त्रियों को हनुमान जी पूजा के दौरान उनकी मूर्ति या प्रतिमा को हाथ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि माना जाता है कि राम भक्त हनुमान स्त्रियों को माता स्वरूप मानते हैं। ऐसे में कोई महिला उनके चरणों के सामने झुके, ये बात उन्हें पसंद नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बजरंगबली की उपासना से पहले जान लें कुछ जरूरी नियम - फोटो : iStock
हिंदू धर्म के अनुसार हनुमानजी की उपासना का सबसे शुभ दिन मंगलवार और शनिवार का दिन का होता है। ऐसे में विशेष कृपा पाने के लिए हनुमान जयंती के अलावा आपको हर मंगलवार और शनिवार को भी उनकी पूजा और उपासना करनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें