फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2022: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जाप, हर संकट-बाधा होगी दूर

Sat, 16 Apr 2022 06:19 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : अमर उजाला
Hanuman Janmotsav 2022: हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर महाबली हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 16 अप्रैल 2022, दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन बजरंगबली के भक्त व्रत रखेंगे और उनकी विधि-विधान से पूजा करेंगे। देश भर के मंदिरों में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव के दिन वीर बजरंगबली के नाम मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही हनुमानजी की पूजा करने से जातक को किसी भी प्रकार की चिंता और भय नहीं सताती है। कहा जाता है कि देवताओं में शिवजी के बाद बजरंग बली ही ऐसे देवता हैं, जो अपने भक्तों पर अतिशीघ्र प्रसन्न होते हैं। सिर्फ छोटे से उपाय और मंत्र से ही हनुमान जी प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए आपको कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। चलिए जानते हैं इन चमत्कारी मंत्र के बारे में...   
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
संपन्नता के लिए हनुमान जी के मंत्र
जीवन में सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं तो नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें। इसके अलावा आर्थिक तंगी से गुजर रहे लोगों को नियमित रूप से स्नान-ध्यान के बाद कम से कम 11 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 
 ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय पश्चिमुखाय गरुडानना
मं मं मं मं मं सकल विषहराय स्वाहा।।
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए
हनुमान जन्मोत्सव  के दिन बजरंगबली की पूजा से पहले इस मंत्र का उच्चारण करें। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से महाबली हनुमान जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। 
ॐ हं हनुमंते रुद्रात्मकाय हुं फट्

4 of 6
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
शांति के लिए 
यदि आपके घर-परिवार में किसी प्रकार की परेशानी बनी हुई है, जिसके चलते सबका मन अशांत हो गया है, तो आज आपको भगवान हनुमान के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। 
ॐ नमो भगवते पंचवदनाय दक्षिणमुखाय करालवदनाय नरसिंहाय ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रें
ह्रौं ह्रः सकल भूत प्रमथनाय स्वाहा ।।
विज्ञापन

5 of 6
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
तरक्की के लिए 
जीवन में तरक्की और सफलता के लिए हनुमान जन्मोत्सव  के अवसर पर हनुमान मंदिर की छत पर सवा दो हाथ लंबी लाल रंग की पताका लगानी चाहिए। साथ ही नीचे दिए गए मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। 
ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय ऊर्ध्वमुखाय हयग्रीवाय रूं रूं रूं रूं रूं रुद्रमूर्तये
सकलजन वशकराय स्वाहा।।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्र

 

ॐ हं हनुमते नम:
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्
ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा
ॐ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा
ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
ॐ नमो भगवते हनुमते नम:
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें