फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय, बजरंगबली देंगे धन और तरक्की का आशीर्वाद

Fri, 11 Apr 2025 05:34 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ विशेष उपाय करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप लंबे समय से धन की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Hanuman Ashtak Path - फोटो : अमर उजाला
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 12 अप्रैल 03:21 बजे से होगा और 13 अप्रैल को 05:51 बजे इसका समापन होगा। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल  को मनाया जाएगा। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ विशेष उपाय करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप लंबे समय से धन की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय
  • बजरंगबली को केला अत्यंत प्रिय फल है और यह सदैव उनके भोग में शामिल किया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन 11 केले लें और हर एक में एक लौंग लगा दें। इसके बाद इन फलों को हनुमानजी को समर्पित करें और फिर प्रसाद स्वरूप बच्चों में बांट दें। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
 

Sri Yantra Remedies: माता लक्ष्मी का ही अंश है श्री यंत्र, जानिए कैसे हुई है उत्पत्ति और घर में रखने के लाभ

विज्ञापन

2 of 5
hanuman ji - फोटो : adobe stock
  • हनुमान जन्मोत्सव पर एक पान के पत्ते पर बूंदी के दो लड्डू और एक लौंग रखें। इसे अच्छे से लपेटकर उस पर चांदी का वर्क चढ़ाएं और हनुमानजी को अर्पित करें। इससे आर्थिक समृद्धि आती है और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

Shiv Puja: महादेव की पूजा से कैसे करें घर का वास्तु दोष दूर ,जानिए ये 5 धार्मिक उपाय और देखें चमत्कार

विज्ञापन

3 of 5
hanuman ji - फोटो : adobe stock
  • हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमानजी के मंदिर जाएं और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद उन्हें गुलाब की माला अर्पित करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं, जिसमें दो लौंग अवश्य डालें। यह उपाय घर के अनावश्यक खर्चों में कमी लाता है।

Betel Leaves Remedies: काम में आ रही रुकावटों को दूर करता है पान का पत्ता, जानें क्या है सही उपाय

4 of 5
hanuman ji - फोटो : adobe stock
  • काले चने और बूंदी को भी हनुमानजी का प्रिय भोग माना गया है। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सवा किलो काले चने भिगो दें। अगले दिन इन्हें उबालकर सवा किलो बूंदी के साथ मिलाकर हनुमानजी को अर्पित करें। इसके बाद यह प्रसाद मंदिर में भक्तों को बांट दें। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और आर्थिक परेशानियाँ दूर होती हैं।
 

Vastu Tips: रोजाना कपड़े धोने की है आदत तो हो जाएं सावधान, घर में आ सकती है दरिद्रता, जानें क्या है सही दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hanuman ji - फोटो : adobe stock
  • हनुमान जन्मोत्सव के दिन पीपल के पत्तों से जुड़ा यह उपाय लाभकारी हो सकता है। सुबह स्नान के बाद पीपल के 11 सुंदर, साफ पत्ते चुनें। प्रत्येक पत्ते पर चंदन से “जय श्रीराम” लिखें और इन पत्तों की माला बनाकर हनुमानजी को अर्पित करें। माना जाता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें