आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। यह राजयोग आपकी जन्मकुंडली के कर्म भाव यानी दसवें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं। निवेश से अच्छा खासा लाभ और संतुष्टि का भाव हो सकता है।