फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Chalisa Benefits: अद्भुत चमत्कारी है हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां, रोजाना जाप करने से मिलते हैं विशेष लाभ

Tue, 31 May 2022 11:19 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अद्भुत चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां - फोटो : iStock
Hanuman Chalisa Path Benefits: हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा को बेहद चमत्कारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसी मान्यता है कि कलियुग में एक मात्र हनुमान जी ही जीवित देवता हैं। हनुमान जी की असीम कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाए, उसका जीवन आनंद से भर जाता है। हनुमान जी की कृपा से ही तुलसीदास जी को भगवान राम के दर्शन हुए थे। हनुमान जी की महिमा और भक्त हितकारी स्वभाव को देखते हुए तुलसीदास जी ने हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा लिखा है। तुलसीदास जी भी भगवान राम के बड़े भक्त थे और हनुमान जी को बहुत मानते थे। हनुमान चालीसा में 40 छंद होते हैं, जिसके कारण इसको चालीसा कहा जाता है। हर व्यक्ति को रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती है। वैसे तो हनुमान चालीसा की हर पंक्ति महामंत्र है। लेकिन कुछ विशेष पंक्तियों को बेहद चमत्कारी माना गया है। इन पंक्तियों का जाप करने से व्यक्ति की तमाम समस्याएं शांत हो सकती हैं और जीवन सुखों से भर जाता है। आइए जानते हैं हनुमान चालीसा की उन विशेष पंक्तियों और उनकी महिमा के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 8
अद्भुत चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां - फोटो : iStock
बेहद चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां  

बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए हनुमान चालीसा की इस पंक्ति का रोजाना जाप करें 
लाय संजीवन लखन जियाये, श्री रघुवीर हर्ष और लाय।।
विज्ञापन

3 of 8
अद्भुत चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां - फोटो : iStock
रिश्तों में मधुरता लाने के लिए इस पंक्ति का रोजाना जाप करें 

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई, तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

4 of 8
अद्भुत चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां - फोटो : iStock
दुर्घटनाओं और क्रोध से बचने के लिए इस पंक्ति जाप करें 

नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
विज्ञापन

5 of 8
अद्भुत चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां - फोटो : iStock
जीवन में गलत रास्ते से बचने के लिए हनुमान चालीसा की इस पंक्ति का जाप करें 
 
महावीर विक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी।।
विज्ञापन

6 of 8
अद्भुत चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां - फोटो : iStock
वहीं यदि जीवन में समस्या काफी गंभीर हो तो हनुमान चालीसा की इस पंक्ति का जाप करें 

दुर्गम काज जगत के जेते, सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
विज्ञापन

7 of 8
अद्भुत चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां - फोटो : अमर उजाला
किसी भय से बचने के लिए हनुमान चालीसा की इस पंक्ति का जाप करें 

भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावें।।
विज्ञापन

8 of 8
अद्भुत चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां - फोटो : अमर उजाला
अगर आप विद्या, बुद्धि और एकग्रता बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना हनुमान चालीसा की इस पंक्ति का जाप करें

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरो पवन कुमार, बल बुद्धि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेस विकास।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें