फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Chalisa Ke Totake: बेहद चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा के ये टोटके, करते ही जीवन से दूर होगी हर बाधा

Tue, 31 May 2022 11:17 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बेहद चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा के ये टोटके, करते ही जीवन से दूर होगी हर बाधा - फोटो : iStock
Hanuman Chalisa ke totake: हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकट मोचन माना गया है। कहा जाता है कि अगर किसी के उपर प्रेत पिशाच भटकती आत्माओं का साया हो और अनेक प्रयास के बाद भी इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा हो तो ऐसे लोगों को तुरंत हनुमान जी की शरण में चले जाना चाहिए। मान्यता है कि महाबली हनुमान में इतनी शक्ति है कि अपने भक्तों के बड़े से बड़े कष्ट को हर लेते हैं। मंगलवार के दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों को तमाम बाधाओं से मुक्ति मिलती है। अपने भक्तों के लिए हनुमान जी तो शक्तिशाली हैं ही साथ ही हनुमान चालीसा को भी काफी प्रभावशाली माना जाता है। हर किसी को प्रतिदिन संध्या वंदन के साथ ही हनुमान चालीसा का भी पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा पढ़ने से न सिर्फ भूत प्रेत का साया हटता है बल्कि इसके नियमित जाप से पितृ दोष, मंगल दोष, राहु केतु आदि दोष दूर होते हैं। हनुमान चालीसा में एक पंक्ति आती है- 'भूत पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावे।' अर्थात हनुमान जी तुरंत अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में हनुमान चालीसा से जुड़े कुछ गुप्त टोटके भी बताए गए हैं, जिन्हें करने जीवन की बढ़ाएं दूर होती हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में....  
विज्ञापन

2 of 7
बेहद चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा के ये टोटके, करते ही जीवन से दूर होगी हर बाधा - फोटो : iStock
हनुमान चालीसा के टोटके
मंगलवार और शनिवार को कम-से-कम 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। संभव हो तो किसी हनुमान मंदिर में जाकर मंगलवार और शनिवार को 7 या 11 बार पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 7
बेहद चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा के ये टोटके, करते ही जीवन से दूर होगी हर बाधा - फोटो : iStock
रात को सोते समय हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही नवरात्री के दिनों में रोजाना 1,5,7,9 या 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

4 of 7
बेहद चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा के ये टोटके, करते ही जीवन से दूर होगी हर बाधा - फोटो : iStock
हनुमान जयंती और रामनवमी के दिन हनुमान मंदिर में जाकर 7 या 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
बेहद चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा के ये टोटके, करते ही जीवन से दूर होगी हर बाधा - फोटो : iStock
वहीं यदि किसी भी शुभ कार्य के लिए निकल रहे हैं तो निकलने से पूर्व सम्पूर्ण हनुमान चालीसा या फिर उसके कुछ पंक्तियों का जाप जरूर करें।
विज्ञापन

6 of 7
बेहद चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा के ये टोटके, करते ही जीवन से दूर होगी हर बाधा - फोटो : iStock
परीक्षा देने जाते समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और परीक्षा का भय मन से चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेहद चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा के ये टोटके, करते ही जीवन से दूर होगी हर बाधा - फोटो : instagram
हनुमान चालीसा के टोटके से लाभ
हनुमान चालीसा के इन टोटकों को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी अपने भक्त के समस्त भय का नाश करते हैं। ज्योतिष में भी कहा जाता है कि यदि मन में किसी बात का भय हो तो हनुमान चालीसा के इन टोटकों को अवश्य आजमाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें