Guru Gochar 2025: साल 2025 ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है। दरअसल, इस वर्ष कई बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाले हैं, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया, कार्य, जीवन व धार्मिक अनुष्ठानों पर पड़ेगा। बता दें, इस बार शनि और गुरु का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। हालांकि 29 मार्च 2025 को शनि का गोचर मीन राशि में हो चुका है, जो इस वर्ष का पहला बड़ा राशि परिवर्तन है। लेकिन शनि के बाद अब सबकी नजरें गुरु के गोचर पर बनी हुई है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरु संतान, विवाह, धन, शिक्षा, धर्म और करियर के कारक ग्रह है। कुंडली में उनके प्रभाव से व्यक्ति को सफलता के साथ-साथ रिश्तों में भी मान-सम्मान मिलता है। वह एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते और उसके बाद ही अन्य राशि में गोचर करते हैं। गुरु की चाल धीमी होने के कारण जातकों पर उनका शुभ प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है।
वहीं इस वर्ष 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के मिथुन राशि में आने पर इन तीन राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा बरसने वाली है। इन्हें करियर से लेकर व्यापार, विवाह, शिक्षा और निवेश में भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं...