फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा आज, भूल से भी न करें आज के दिन ये गलतियां

Wed, 13 Jul 2022 12:20 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Guru Purnima 2022: भूल से भी न करें आज के दिन ये गलतियां - फोटो : istock
Guru Purnima 2022 : आज यानी 13 जुलाई, बुधवार के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल ये पर्व आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसे आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि प्रत्येक पूर्णिमा पुण्य फलदायी होती है, लेकिन गुरु को समर्पित आषाढ़ माह की पूर्णिमा को भारत में बेहद ही श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है। धर्म शास्त्रों में गुरु को ईश्वर से भी बड़ा दर्जा दिया गया है, इसलिए इस दिन गुरू पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। भारतीय धर्म, साहित्य और संस्कृति में अनेक ऐसे दृष्टांत भरे पड़े हैं, जिनसे गुरु का महत्व प्रकट होता है। कहा जाता है कि गुरु के बिना जीवन का ज्ञान अधूरा होता है। गुरु का सम्मान करने वाला व्यक्ति हमेशा सफल होता है। वहीं गुरु पूर्णिमा के कुछ खास नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि व्यक्ति को इस दिन गुरु के सामने कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि गुरु पूर्णिमा पर आज गुरु के सामने कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए...  
विज्ञापन

2 of 6
Guru Purnima 2022: भूल से भी न करें आज के दिन ये गलतियां - फोटो : amar ujala
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को चाहे वो जीवन ने कितना भी सफल इंसान बन जाए लेकिन गुरु के समान आसन पर नहीं बैठना चाहिए। यदि गुरु कुर्सी पर बैठें हो तो हमें कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए। हालांकि यदि गुरु जमीन पर बैठे हों तो शिष्य भी जमीन पर बैठ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Guru Purnima 2022: भूल से भी न करें आज के दिन ये गलतियां - फोटो : Facebook
आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को बात-बात पर अपशब्द बोलने की आदत होती है, लेकिन गुरु के सामने भूलकर भी कभी अपशब्द या अशोभनीय भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे गुरु का मन आहत हो सकता है, क्योंकि गुरु हमें हमेशा अच्छी बातें सिखाते हैं। 

4 of 6
Guru Purnima 2022: भूल से भी न करें आज के दिन ये गलतियां - फोटो : Facebook
इस बात का ध्यान रखें कि गुरु के सामने दीवार या अन्य किसी सहारे से टिक कर न बैठें, उनके सामने पांव फैला कर ना बैठें। ऐसा करना गुरु का अपमान करने के समान होता है।
विज्ञापन

5 of 6
Guru Purnima 2022: भूल से भी न करें आज के दिन ये गलतियां - फोटो : Facebook
व्यक्ति को कभी भी गुरु की बुराई नहीं करनी चाहिए। धर्म शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करना महापाप माना जाता है। वहीं यदि कोई दूसरा व्यक्ति गुरु की बुराई कर रहा हो तो वहां से उठकर चले जाना चाहिए, क्योंकि गुरु की बुराई सुनना भी पाप के बराबर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Guru Purnima 2022: भूल से भी न करें आज के दिन ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
शिष्य धन-दौलत के मामले में कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, उसे गुरु के समक्ष शोहरत का रौब कभी नहीं दिखाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरु के द्वारा दिए गए ज्ञान के ही शिष्यों का कल्याण होता है। गुरु के ज्ञान का मोल किसी भी धन दौलत से नहीं चुकाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें