Guru Transit 2025: गुरु अब मिथुन राशि में होंगे। करीब 12 साल के बाद गुरु 14 मई 2025 को रात 10 बजकर 32 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके होंगे। गुरु मिथुन राशि में गोचर करने के साथ अतिचारी चाल से चलेंगे। गुरु की यह अतिचारी चाल साल 2032 तक रहेगी। अतिचारी होने से गुरु तेज गति से चलेंगे। गुरु जहां करीब 12 महीनों के बाद अपनी राशि बदलते हैं वहीं गुरु के अतिचारी होने यह 6 महीने के भीतर ही अक्तूबर में कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे ,फिर इसी राशि में रहते हुए वक्री भी होंगे। दिसंबर के महीने में एक बार फिर से मिथुन राशि में वापस लौट आएंगे। वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, वैवाहिक जीवन, संतान, धर्म और शिक्षा का कारक ग्रह माना गया है। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। यह कर्क राशि में उच्च के होते हैं। गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के करियर-कारोबार, नौकरी, आय और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु के गोचर के किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
Guru Gochar: आज मिथुन राशि में किया गुरु ग्रह ने प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव