हिंदू धर्म में नवरात्रि का एक विशेष स्थान है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार साल में कुल 4 बार नवरात्रि आती हैं। आषाढ़ मास में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस बार ये गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई 2021 से शुरू हो रही है। गुप्त नवरात्रि में माता दुर्गा की दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां दुर्गा के इन 10 महाविद्याओं की पूजा करने से जीवन से सभी तरह के दुख दर्द खत्म हो जाते हैं। इस नवरात्रि में भक्त त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, माता भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, माता मातंगी और कमला देवी की श्रद्धा पूर्वक पूजा करते हैं। इस साल गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई से शुरु हो रही है, जो कि 18 जुलाई तक मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं इसके शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और पूजा सामग्री लिस्ट के बारे में।