Griha Pravesh Muhurat During Navratri 2025: शक्ति और साधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि पूरे देश में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इन नौ दिनों को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। यही वजह है कि बहुत से लोग एक नई शुरुआत के लिए अपने नए घर में प्रवेश (गृह प्रवेश) जैसे मांगलिक कार्य करने की योजना बनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इतने पावन पर्व पर गृह प्रवेश करने से घर में मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है और सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस बार शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश करना शुभ है या नहीं।