फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grih Pravesh in Navratri: नवरात्रि में गृह प्रवेश का क्या है महत्व, जानें इस बार शुभ मुहूर्त है या नहीं

Tue, 23 Sep 2025 03:35 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या नवरात्रि के दौरान गृह प्रवेश कर सकते हैं? आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे की नवरात्रि में इस नवरात्रि में आखिर क्यों गृह प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि में गृह प्रवेश - फोटो : freepik
Griha Pravesh Muhurat During Navratri 2025: शक्ति और साधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि पूरे देश में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इन नौ दिनों को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। यही वजह है कि बहुत से लोग एक नई शुरुआत के लिए अपने नए घर में प्रवेश (गृह प्रवेश) जैसे मांगलिक कार्य करने की योजना बनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इतने पावन पर्व पर गृह प्रवेश करने से घर में मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है और सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस बार शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश करना शुभ है या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि में गृह प्रवेश - फोटो : adobe stock
क्या नवरात्रि में गृह प्रवेश शुभ है?
आम तौर पर नवरात्रि के नौ दिनों को 'सिद्ध मुहूर्त' माना जाता है, यानी यह समय इतना पवित्र है कि कई नए कार्यों की शुरुआत के लिए विशेष मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती। मान्यता है कि इन दिनों में सकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होती है, इसलिए इस दौरान गृह प्रवेश करने से घर में देवी का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के दिनों में इन मंत्रों का करें जाप, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि में गृह प्रवेश करें या नहीं - फोटो : Adobe Stock
क्या शारदीय नवरात्रि 2025 में गृह प्रवेश कर सकते हैं?
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि चातुर्मास के दौरान पड़ रही है, और शास्त्रों में चातुर्मास के समय गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं। इसलिए इस बार नवरात्रि में गृह प्रवेश नहीं कर सकते हैं। गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त देखते समय चातुर्मास जैसे अशुभ योगों का विशेष ध्यान रखा जाता है। चातुर्मास वह चार महीने की अवधि है जब भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश करना वर्जित होता है।

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें यह सरल उपाय, कर्ज-रोग सहित दोषों से मिलेगी मुक्ति

4 of 5
नवरात्रि में गृह प्रवेश करें या नहीं - फोटो : Adobe Stock
इस नवरात्रि क्या करें?
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि चातुर्मास के भीतर पड़ रही है। चूंकि नवरात्रि चातुर्मास के दौरान है, इसलिए ज्योतिषियों के अनुसार इस अवधि में गृह प्रवेश करना शुभ नहीं है। आप इस दौरान नए घर की खरीदारी कर सकते हैं या सामान ले जा सकते हैं, लेकिन मुख्य पूजा और रहने की शुरुआत चातुर्मास के बाद ही करनी चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि में गृह प्रवेश करें या नहीं - फोटो : adobe stock
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। यह समय नए घर की खरीदारी करने, अनुबंध करने या घर के लिए सामान खरीदने के लिए अत्यंत शुभ है। आप चाहें तो अपने नए घर में दुर्गा सप्तशती का पाठ रखवा सकते हैं। गृह प्रवेश के लिए अगला शुभ मुहूर्त नवंबर 2025 में देवउठनी एकादशी के बाद ही उपलब्ध होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें