गणेश उत्सव आते ही घरों में रौनक बढ़ जाती है। कहीं बप्पा के स्वागत की तैयारियां होती हैं, तो कहीं मोदक की खुशबू और सजावट बच्चों का मन मोह लेती है। लेकिन इस त्योहार को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय इसे बच्चों के लिए सीख और संस्कार का अवसर भी बनाया जा सकता है।
इस साल 14 सितंबर 2026 से गणेश उत्सव की शुरुआत होगी और अगले 10 दिनों तक घर-घर गणपति की आराधना की जाएगी। भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर बच्चों को गणेश स्थापना और पूजा से जुड़े छोटे-छोटे काम सौंपे जाएं, तो वे परंपराओं से जुड़ने के साथ जिम्मेदारी, अनुशासन और दूसरों के प्रति सम्मान जैसी बातें भी सीख सकते हैं। आइए जानते हैं कि बप्पा के जन्मोत्सव में बच्चों से कौन से काम करवाने चाहिए।