फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Utsav 2023: जानिए अलग-अलग मनोकामना के लिए गणपति बप्पा की कैसी मूर्ति होती है शुभ

Fri, 15 Sep 2023 12:17 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ganesh Utsav 2023: जानिए अलग-अलग मनोकामना के लिए गणपति बप्पा की कैसी मूर्ति होती है शुभ - फोटो : iStock
Ganesh Utsav 2023: भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुख-समृद्धि के देवता भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल गणेश उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व पूरे दस दिनों तक चलता है। गणेश उत्सव का यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन तक चलता है। 10 दिन तक चलने वाला यह उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दौरान घरों और बड़े-बड़े पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। ऐसे में यदि आपकी कोई विशेष मनोकामना है तो इस बार गणेश चतुर्थी पर अपनी मनोकामना के अनुसार बप्पा की प्रतिमा लगाएं। इससे आपकी मनोकामना जल्द पूरी होगी। चलिए जानते हैं मनोकामना के अनुसार बप्पा की कैसी प्रतिमा होती है शुभ... 

Ganesh Utsav 2023: गणेश चतुर्थी पर शुभ योग में हो रहा है बप्पा का आगमन, जानें मुहूर्त और महत्व
विज्ञापन

2 of 5
Ganesh Utsav 2023: जानिए अलग-अलग मनोकामना के लिए गणपति बप्पा की कैसी मूर्ति होती है शुभ - फोटो : iStock
संतान प्राप्ति के लिए
यदि आप संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं और काफी प्रयासों के बाद भी सफल नहीं हो पा रहे हैं तो गणेश उत्सव पर बाल गणेश की प्रतिमा घर लाएं। ऐसा करने से जल्द ही घर में किलकारियां गूंजेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Ganesh Utsav 2023: जानिए अलग-अलग मनोकामना के लिए गणपति बप्पा की कैसी मूर्ति होती है शुभ - फोटो : iStock
उन्नति के लिए
घर में उन्नति और सुख-शांति के लिए गणेश जी की नृत्य करती हुई मुद्रा वाली प्रतिमा घर लाएं। साथ ही जो लोग कला की क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें भी  घर में नृत्य करते हुए गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।

4 of 5
Ganesh Utsav 2023: जानिए अलग-अलग मनोकामना के लिए गणपति बप्पा की कैसी मूर्ति होती है शुभ - फोटो : iStock
शुख-समृद्धि के लिए
यदि आप घर में शुख-समृद्धि चाहते हैं तो गणेश जी की ऐसी प्रतिमा घर लाएं जिसमें गणपति बप्पा आराम करने की मुद्रा में हों। ऐसी प्रतिमा गृहस्थ जीवन के लिए भी अति शुभ मानी जाती है। 

Ganesh Chaturthi 2023: इस दिन है गणेश चतुर्थी, बप्पा की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ganesh Utsav 2023: जानिए अलग-अलग मनोकामना के लिए गणपति बप्पा की कैसी मूर्ति होती है शुभ - फोटो : istock
इस बात का भी रखें ध्यान
जब भी आप भगवान गणेश की प्रतिमा लें इस बात का ध्यान जरूर रखें कि उनका एक हाथ वरदान की मुद्रा में हो, वहीं एक हाथ में शंख और एक हाथ में लडडू होना चाहिए। साथ ही उनका वाहन मूषक राज भी अवश्य हो। बप्पा की ऐसी प्रतिमा शुभ मानी जाती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें