भारत के उत्तरी राज्य जम्मू कश्मीर में बसा है भगवान भोलेनाथ का परम धाम अमरनाथ। कहते हैं जैसे उत्तरखंड में बाबा केदरानाथ और बद्रीनाथ के दर्शन से मनुष्य को दुबारा गर्भ में नहीं आना पड़ता है उसी तरह बाबा अमरनाथ के हिमलिंग के दर्शन से पाप शांत हो जाते हैं और परमगति मिल जाती है। यही कारण है कि हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की के दर्शन की चाहत लिए अमरनाथ गुफा की कठिन यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ धाम के यह पांच स्थान बहुत ही खास है, कराते हैं शिव की मौजूदगी का एहसास
2 of 7
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
इस यात्रा मार्ग में कई ऐसे स्थान हैं जिनका बहुत ही खास महत्व है क्योंकि यह स्थान भगवान शिव और देवी पार्वती के संग का एहसास दिलाते हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ धाम के यह पांच स्थान बहुत ही खास है, कराते हैं शिव की मौजूदगी का एहसास
3 of 7
चंदनबाड़ी
चंदनबाड़ी अमरनाथ गुफा की यात्रा मार्ग में वह स्थान है जहां पर भगवान शिव ने अपने माथे के चंदन और भभूत को उतार का रख दिया था। इसलिए यहां का कण-कण परम पवित्र माना जाता है। यहां की मिट्टी को चंदन के समान माथे पर लगाकर श्रद्धालु शिव कृपा की अनुभूति कर सकते हैं।
अमरनाथ धाम के यह पांच स्थान बहुत ही खास है, कराते हैं शिव की मौजूदगी का एहसास
4 of 7
शेष्ानाग झील
बाबा अमरनाथ की गुफा के मार्ग में एक बहुत ही मनोरम झील है जिसे शेषनाग झील कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस झील में शेषनाग का वास है। 24 घंटे में एक बार शेषनाग इस झील में कुछ पल के लिए प्रकट होते हैं। वैसे इस स्थान की बनावट भी ऐसी है जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो शेष नाग अपने फन फैलाए बैठे हों। अमरनाथ गुफा में प्रवेश से पहले यहां भगवान भोलेनाथ ने अपने गले में मौजूद नाग को यहां रखा था।
विज्ञापन
अमरनाथ धाम के यह पांच स्थान बहुत ही खास है, कराते हैं शिव की मौजूदगी का एहसास
5 of 7
पंचतरनी
पंचतरणी नामक स्थान में पंचतरणी नदी की पांच धाराएं बहती हैं। माना जाता है कि यह भगवान शिव की जटाओं से निकलने वाली धाराएं हैं इन धाराओं को स्पर्श मन को परम शांति और सुखद अनुभूति कराते हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ धाम के यह पांच स्थान बहुत ही खास है, कराते हैं शिव की मौजूदगी का एहसास
6 of 7
संगम पंचतरणी
पंचतरणी से आगे बढ़ने पर संगम नामक स्थान है यहां पर अमरावती और पंचतरणी नदी का मिलन होता है। गुफा में शिवलिंग के दर्शन से पहले श्रद्धालु अमरावती नदी में स्नान करके पवित्र होते हैं फिर अमरनाथ के दर्शन करते हैं।
अमरनाथ धाम के यह पांच स्थान बहुत ही खास है, कराते हैं शिव की मौजूदगी का एहसास
7 of 7
अमरनाथ गुफा
एक खास बात यह है कि अमरावती नदी के पास सफेद रेत मिलती है जिसे भगवान शिव का भभूत माना जाता है। श्रद्धालु इस भभूत रूपी रेत को अपने शरीर पर मलते हैं और बाबा अमरनाथ के जयकारे लगाते हैं।