फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui 2023: नए साल में घर लाएं फेंगशुई की ये चीजें, खुशहाल बीतेगा जीवन

Fri, 09 Dec 2022 09:42 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नए साल में घर लाएं फेंगशुई की ये चीजें, खुशहाल बीतेगा जीवन - फोटो : iStock
Feng Shui New Year Tips: नए साल की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। ऐसे में हर कोई अपने नए साल को बेहतर बनाने के लिए नए-नए संकल्प लेते हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि नया साल आपके लिए खुशियां लेकर आए तो फेंगशुई के आसान उपाय आजमा कर देख सकते हैं। फेंगशुई में सफलता और आर्थिक उन्नति के लिए कई उपाय बताए गए हैं। घर या ऑफिस में फेंगशुई की कुछ चीजें रखने से इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए फेंगशुई के ये उपायों को बेहद कारगर माना जाता है। फेंगशुई में कई भाग्यशाली प्रतीकों के बारे में बताया गया है, जो सौभाग्य बढ़ाते हैं। इन चीजों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आइए जानते हैं फेंगशुई की इन चीजों के बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 6
नए साल में घर लाएं फेंगशुई की ये चीजें, खुशहाल बीतेगा जीवन - फोटो : iStock
लाफिंग बुद्धा
यदि आप सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं तो नए साल पर लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा ले आएं और घर या ऑफिस में रखें। बिजनेस में तरक्की चाहते हैं तो अपने कार्यस्थल पर दोनों हाथों को ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रखना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
नए साल में घर लाएं फेंगशुई की ये चीजें, खुशहाल बीतेगा जीवन - फोटो : iStock
धातु का कछुआ
घर में धातु का कछुआ रखना बहुत शुभ होता है। नए साल पर फेंगशुई कछुए को घर में लाएं और इसे उत्तर दिशा में रखें। इसे उत्तर दिशा की ओर मुंह करके रखना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा यदि पैसों की तंगी बहुत ज्यादा बढ़ गई हो तो क्रिस्टल वाला कछुआ रखें। 

4 of 6
नए साल में घर लाएं फेंगशुई की ये चीजें, खुशहाल बीतेगा जीवन - फोटो : iStock
बिल्ली
फेंगशुई के जानकारों की मानें तो लकी कैट यानी बिल्ली को बहुत प्रभावी माना गया है। नए साल में यदि अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो घर या दुकान में उत्तर दिशा में सुनहरे पीले रंग की बिल्ली रखना उचित है। 
विज्ञापन

5 of 6
नए साल में घर लाएं फेंगशुई की ये चीजें, खुशहाल बीतेगा जीवन - फोटो : iStock
ऊंट का शोपीस
यदि बिजनेस में लाभ नहीं हो रहा है या कर्मचारी काम करने से जी चुराते हैं, तो नए साल में कार्यस्थल पर ऊंट के शोपीस लगाएं। इससे शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नए साल में घर लाएं फेंगशुई की ये चीजें, खुशहाल बीतेगा जीवन - फोटो : istock
क्रिस्टल पिरामिड 
यदि आपने अपने घर में क्रिस्टल पिरामिड नहीं रखा है तो नए साल पर जरूर ले आएं। क्रिस्टल पिरामिड घर एवं ऑफिस की सारी नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर देता है। यदि घर में सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं या धन मार्ग में किसी तरह की रुकावट आती है, तो इसे लगाने से वह समस्या दूर हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें