खरमास 2026
- फोटो : Adobe Stock
खरमास और चातुर्मास 2026
साल 2026 में खरमास 14 मार्च को शुरू होगा, जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा, और यह अवधि 13 अप्रैल 2026 तक रहेगी। इस समय के दौरान विवाह और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। खरमास के समाप्त होने के बाद विवाह का मौसम पुनः शुरू होगा और चातुर्मास के प्रारंभ तक चलती रहेगी।
इस साल ज्येष्ठ मास में अधिकमास (17 मई से 15 जून) होने के कारण पहले महीने में भी शादी-ब्याह जैसे शुभ कार्य नहीं किए जा सकेंगे। चातुर्मास देवशयनी एकादशी से प्रारंभ होकर देवउठनी एकादशी तक चलता है। देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह किया जाता है और उसके साथ ही सभी शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को और देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को पड़ेगी। इसका अर्थ है कि 25 जुलाई से 20 नवंबर 2026 के बीच कोई भी विवाह या अन्य शुभ कार्य नहीं किए जा सकते।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।