Phalguna Month 2025: हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह हिन्दू वर्ष का अंतिम महीना हो जाता है। फाल्गुन मास के समाप्त होते ही हिन्दू नववर्ष आरम्भ हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस महीने में बहुत से महत्वपूर्ण त्योहार पड़ते हैं जिसमें महाशिवरात्रि और होली प्रमुख है। आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह कब से शुरू होगा और इस महीने का क्या महत्व है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Kab se Shuru Ho raha hai Phalguna Ka Maheena: माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदी का अंतिम महीना है। इसके उपरांत हिन्दू नववर्ष लग जाएगा। फाल्गुन के महीने को फागुन का महीना भी कहा जाता है। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाये जाते हैं। इसके साथ ही फाल्गुन के महीने में कई ऐसे शुभ मुहूर्त हैं जिसमें कई मांगलिक कार्भीय जैसे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि किए जा सकते हैं। फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है, और इस दौरान दान-पुण्य करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि यह महीना कब से शुरू हो रहा है। इस माह से जुड़े नियम क्या हैं।
फाल्गुन माह का आरम्भ: कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, 13 फरवरी, दिन गुरुवार से
फाल्गुन माह का समापन:शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, 14 मार्च, शुक्रवार को होगा
विज्ञापन
3 of 5
फाल्गुन माह 2025
- फोटो : अमर उजाला
फाल्गुन माह का महत्व
फाल्गुन माह को हिंदू कैलेंडर में बारहवां महीना माना जाता है। विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, होली आदि कुछ प्रमुख त्योहार फाल्गुन माह में मनाए जाते हैं। विजया एकादशी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए मनाई जाती है। महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का त्योहार है। फाल्गुन माह में फाल्गुन पूर्णिमा या होली एक महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाई जाती है। इसे "रंगों का त्यौहार" के नाम से जाना जाता है।
4 of 5
फाल्गुन माह 2025
- फोटो : freepik
फाल्गुन माह में क्या करें
फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान, प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए और पूजा के समय शंकर जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
इसके साथ ही, सामर्थ्य अनुसार दान भी करना आवश्यक है। मान्यता है कि इस माह में दान करने से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है और धन लाभ के अवसर भी बढ़ते हैं।
फाल्गुन माह में भगवान चंद्रमा की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।