विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट तय समय पर 6:15 पर आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। अब छह माह तक यहीं बाबा की पूजा होगी।
विज्ञापन
2 of 6
kedarnath dham
रविवार को मंत्रोच्चारण के बाद धाम के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान राज्यपाल केके पॉल, बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
3 of 6
kedarnath dham
सुबह करीब चार बजे बाबा की चल विग्रह मूर्ति को मंदिर तक लाया गया। इस दौरान केदारघाटी भगवान शिव के जयकारों व सेना के बैंड की धुन से गुंजायमान हो गए।
4 of 6
kedarnath dham
इसके बाद वेदपाठियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में पूजा अर्चना कर गृभ गृह की साफ सफाई की गई और पंचमूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए।
विज्ञापन
5 of 6
kk paul
बाबा के दर्शनों के लिए भक्त तड़के से ही लाइन में लग गए। कल बारिश होने से धाम में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बावजूद इसके श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
केदारनाथ कपाट खुलने के शुभ अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने सुबह 6:25 मिनट पर पूजा के लिए मन्दिर में प्रवेश किया। 6:40 तक गर्भ गृह में पूजन करने के बाद उन्होंने मन्दिर की परिक्रमा की। इसके बाद आम श्रद्धालुओं ने दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया। 7:20 मिनट पर महामहिम ने देहरादून के लिए प्रस्थान किया। उनके साथ विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल भी थे।