Eid-ul-Fitr 2022: ईद-उल-फितर उन त्योहारों में से एक है, जो मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास है। एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद के इंतजार की खुशी अलग ही होती है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, साल के नौवें महीने में रोजा रखा जाता है और रमजान के अंतिम दिन बड़ी धूम-धाम से ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सभी रोजेदारों के रोजे पूरे हो जाते हैं। जैसे ही लोग रमजान खत्म होने के करीब पहुंचते हैं। सभी के मन में एक सवाल होता है कि सऊदी अरब में ईद अल-फितर 2022 कब है? दरअसल, सऊदी अरब में सबसे पहले ईद की तारीख का एलान किया जाता है। ईद मनाने की तारीख चांद दिखने के हिसाब से ही मुकम्मल की जाती है। जिस दिन चांद दिखता है, उस दिन को चांद मुबारक कहा जाता है। ईद के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर फज्र की नमाज अदा करते हैं। इसके बाद एक दूसरे को बधाइयां देने के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। चलिए आज जानते हैं कि भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, क्या है इसका महत्व और इतिहास....