दशहरा के दिन क्यों मुहूर्त देखकर नहीं करते हैं कोई कार्य
- फोटो : freepik
इन मुहूर्त में करते सकते हैं सभी मांगलिक कार्य: इन साढ़े तीन अबूझ मुहूर्तों में बिना किसी विशेष मुहूर्त को देखे ही गृह प्रवेश, व्यापार की शुरुआत, विद्यारंभ, मुंडन, नई दुकान या व्यवसाय का आरम्भ, वाहन या संपत्ति की खरीदारी और अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। माना जाता है कि इन मुहूर्तों में किए गए कार्य सफल होते हैं और उन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इस दिन किसी पंडित से या पंचांग में शुभ समय निकलवाने की आवश्यकता नहीं होती। जहां तक सवाल है विवाह का हो तो यह देखना जरूरी है कि इस दिन सूर्य दक्षिणायन न हो, चातुर्मास का समय न हो और शुक्र या गुरु तारा अस्त नहीं होना चाहिए।
शैली प्रकाश