साल 2026 में विजयादशमी का पर्व 20 अक्तूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।
- फोटो : instagram
कब है दुर्गा विसर्जन 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार, दुर्गा विसर्जन विजयादशमी यानी दशहरे के दिन किया जाता है। साल 2026 में विजयादशमी का पर्व 20 अक्तूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इसी दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि और पंचांग की गणना के आधार पर 20 अक्तूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। दुर्गा विसर्जन के दिन भक्त मां दुर्गा की पूजा करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना करते हैं। पश्चिम बंगाल सहित देश के कई हिस्सों में दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन की विशेष परंपरा है।