भोलेनाथ का महापर्व महा शिवरात्रि शुक्रवार 24 फरवरी को है तो आप अभी से ही इसकी तैयारी में लग भी चुके होंगे और हर तरह से भोलेनाथ को खुश करने की कोशिश करेंगे। लेकिन जाने अनजाने में आपसे कोई ऐसी गलती न हो जाए जिससे बम भोले नाराज हो जाएं इसलिए शास्त्रों में बताए कुछ चीजों का प्रयोग भगवान शिव की पूजा में न करें।
विज्ञापन
भगवान शिव को नहीं हैं पसंद ये चीज, महाशिवरात्रि पर न चढ़ाएं शिव जी को
2 of 6
केतकी
भगवान शिव को सफेद पुष्प प्रिय है लेकिन केतकी का फूल सफेद होने के बावजूद भोलेनाथ को पसंद नहीं है। इसका जिक्र शिव पुराण में आया है कि केतकी पुष्प ने झूठ बोला था जिससे शिव जी ने इन्हें पूजा से वर्जित कर दिया।
विज्ञापन
भगवान शिव को नहीं हैं पसंद ये चीज, महाशिवरात्रि पर न चढ़ाएं शिव जी को
3 of 6
श्ांख्ा
भगवान शिव की पूजा करते समय शंख से शिव जी को जल अर्पित न करें। शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव ने शंखचूर नाम के असुर का वध किया था। इसलिए शंख शिव जी की पूजा में वर्जित है।
भगवान शिव को नहीं हैं पसंद ये चीज, महाशिवरात्रि पर न चढ़ाएं शिव जी को
4 of 6
d
भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित है। भगवान शिव ने देवी वृंदा के पति जलंधर का वध किया था। देवी वृंदा ही तुलसी के रूप में अवतरित हुई थी जिसे भगवान विष्णु ने देवी लक्ष्मी के समान स्थान दिया है इसलिए यह शिव जी की पूजा में वर्जित है।
विज्ञापन
भगवान शिव को नहीं हैं पसंद ये चीज, महाशिवरात्रि पर न चढ़ाएं शिव जी को
5 of 6
तिल
भगवान विष्णु के मैल से तिल उत्पन्न हुआ माना जाता है। इसलिए भगवान विष्णु को तिल अर्पित किया जाता है लेकिन शिव जी को तिल नहीं चढ़ता है।
भगवान शिव को नहीं हैं पसंद ये चीज, महाशिवरात्रि पर न चढ़ाएं शिव जी को
6 of 6
चावल
भगवान शिव को अक्षत चढ़ता है। अक्षत का मतलब होता है अटूट चावल। यह पूर्णता का प्रतीक है। इसलिए शिव जी को अक्षत चढ़ाते समय यह देख लें कि चावल टूटे हुए नहीं हों।