फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मिलते हैं ये संकेत तो आती है बेशुमार दौलत, बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज

Thu, 08 Oct 2020 06:29 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धन प्राप्ति के शुभ संकेत - फोटो : PTI
जब ईश्वर की कृपा दृष्टि होती है तो उसका संकेत हमें किसी न किसी माध्यम से मिलता है। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिनका होना हमारे लिए बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं किस तरह के संकेत मिलने से धन की प्राप्ति या सौभाग्य का सूचक माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
बाजू का मध्य भाग  फड़कता है तो समझें कि आने वाले समय में होगी धन की प्राप्ति - फोटो : सोशल मीडिया
जब फड़कने लगे आपका ये अंग
आपके शरीर के कुछ अंग अगर फड़कते हैं तो यह शुभ संकेत होता है। कहते हैं अगर आपकी भृकुटी या फिर बाजू का मध्य भाग  फड़कता है तो समझें कि आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। दरअसल शरीर के इन अंगों का फड़कना धन मिलने का संकेत माना जाता है। अगर आपके साथ ऐसा हो तो समझना कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।
विज्ञापन

3 of 6
घर में तोता का आना होता है शुभ - फोटो : अमर उजाला
जब तोता उड़कर आ जाए आपके घर
अगर आपके घर पर तोता उड़कर आ जाए तो समझना कि आपका भाग्य चमकने वाला है। दरअसल घर में तोते का आना बहुत ही अच्छा संकेत होता है। इसके अलावा तोते का बोलना या पंख फड़फड़ाना बहुत ही शुभ घड़ी आने की निशानी होती है। ऐसी घटना को सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है।

4 of 6
चींटी देती है शुभ संकेत - फोटो : Flickr
जब काली चींटी मुंह में चावल लाती दिखे
घर पर या घर के आसपास चींटियों का दिखना आम बात है। लेकिन अगर आपको काली चींटी मुंह में चावल लिए हुए दिख जाए तो यह आपके लिए बेहद ही शुभ संकेत है। इसका अर्थ यह हुआ कि आपके ऊपर जल्द ही मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। आपके पास धन की बारिश होने वाली है।
विज्ञापन

5 of 6
अगर माथे पर छिपकली गिर जाए तो होता है शुभ - फोटो : Pixabay
अगर आपके माथे पर छिपकली गिर जाए
कई लोग हैं जो छिपकली से डरते हैं। लेकिन अगर छिपकली आपके माथे पर गिर जाए तो आपको उससे डरने की जरूरत नहीं है बल्कि आपके लिए यह बहुत ही शुभ संकेत है। दरअसल माथे पर छिपकली का गिरना धन पाने का संकेत होता है। भाग्यशाली लोगों के माथे पर ही छिपकली गिरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गाय का घर के सामने रंभाना होता है शुभ - फोटो : pixabay
घर के सामने गाय आकर बोले
हिन्दू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। इसलिए आपके द्वार पर गाय का आना ही शुभ होता है। लेकिन कहते हैं कि अगर गाय आपके घर के सामने आकर रंभाने लगे तो समझिए आपको आने वाले समय में धन प्राप्ति होने के आसार हैं। देवी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर होने वाली है। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें