फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि के नौ दिनों तक कीजिए मां दुर्गा के कल्याणकारी बीज मंत्रों का जाप

Wed, 07 Oct 2020 01:04 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
navratri 2020
नवरात्र में मां अपने भक्तों के सारे कष्टों को दूर करती हैं। सनातन धर्म को मानने वाले प्रत्येक घर में नौ दिनों तक माता की चौकी लगाकर उनकी पूजा अर्चना की जाती है। इसबार अधिक मास पड़ने के कारण शारदीय नवरात्र एक माह की देरी से आरंभ हो रहे हैं। 17 अक्टूबर से आरंभ होकर 25 अक्टूबर तक मां के नौ स्वरुपों का पूजन किया जाएगा। मां के नौं स्परुप कल्याणकारी और भक्तों के दुख हरने वाले हैं। नवरात्र में मां को मनाने के लिए भक्त पूरे विधि-विधान से मां कि पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं। सनातन धर्म  में देवी-देवताओं के पूजन में मंत्रो का विशेष महत्व माना जाता है। आप भी नौ दिनों तक मां के नौ बीज मंत्रो का जाप करके मां को प्रसन्न कर सकते हैं। जानते हैं मां के नौ स्वरुपों के नौ कल्याणकारी बीज मंत्र...
विज्ञापन

2 of 10
navratri 2020 मां शैलपुत्री
नवरात्र के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री का पूजन किया जाता है, इस दिन साधक का मन मूलाधार चक्र में स्थापित होता है। मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए उनके बीज मंत्र  ‘’शैलपुत्री: ह्रीं शिवायै नम:’’ का जाप करना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 10
navratri 2020 मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी स्वरुप की पूजा करने का प्रावधान है। इनकी कृपा से साधक को संयम, सदाचार, और त्याग जैस गुणों की प्राप्ती होती है। साधक को कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है। मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए मां के इस मंत्र का जाप करें।
ब्रह्मचारिणी: ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:

4 of 10
navratri puja 2020 मां चंद्रघटा
तीसरे दिन मां चंद्रघटा की पूजा की जाती है, इनकी कृपा से भक्तों को सभी तरह के भय से मुक्ति मिलती है। मां चंद्रघटा की कृपा प्राप्त करने के लिए उनके बीज मंत्र ''चन्द्रघण्टा: ऐं श्रीं शक्तयै नम:'' का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 10
navratri 2020 कूष्मांडा माता
मां के नौ स्वरुपों में कूष्मांडा माता का पूजन नवरात्र को चतुर्थ दिवस को किया जाता है। मां कूष्मांडा अपने भक्तों को रोग-शोक से मुक्ति देकर आयु और यश प्रदान करती हैं। इनकी कृपा पाने के लिए इनके बीज मंत्र  ''कूष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम:'' का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 10
navratri 2020 मां स्कंदमाता
नवरात्र के चौथे दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। इनकी कृपा दृष्टि से भक्त ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। पठन-पाठन के कार्यों में सफलता पाने के लिए मां के इस स्वरुप की पूजा की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए ‘’स्कंदमाता: ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:’’ मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन

7 of 10
navratri 2020 मां कात्यायनी
नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी का पूजन किया जाता है। मां की कृपा से कांति प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। मां कात्यायनी के प्रसन्न करने के लिए मां के बीज मंत्र  ''कात्यायनी: क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:'' का जाप करें।

8 of 10
navratri 2020 मां कालरात्री
मां के सांतवे स्वरुप को कालरात्रि कहा जाता है, इनका स्वरुप बहुत कल्याणकारी है। इनकी पूजा और दर्शन करने से ही सारी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। मां कालरात्री की कृपा पाने के लिए कालरात्रि: क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
 

9 of 10
navratri 2020 मां महागौरी
नवरात्र के आंठवें दिन मां महागौरी की पूजा करने का प्रावधान है। मां महागौरी अपने भक्तों के कष्टों को हरती है। इनकी पूजा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इनकी कृपा पाने के लिए  ''महागौरी: श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:'' मंत्र का जाप करना चाहिए।
 
विज्ञापन

10 of 10
navratri 2020 मां सिद्धिदात्री
नवरात्र के समापन वाले दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है इनकी पूजा करने से समस्त कार्यों में सिद्धी प्राप्त होती है मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए ''सिद्धिदात्री: ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:'' मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें