हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। मान्यता है कि पूजा करने से देवी-देवताओं की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है। साथ ही मन की शांति के लिए भी लोग पूजा-पाठ करते हैं। इसके साथ ही इच्छापूर्ति के लिए भी लोग पूजा के जरिए भगवान को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। कहा जाता है कि पूजा के जरिए भगवान अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं। जिनके घर में नियमित देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है उस घर में भगवान का वास होता है। हालांकि पौराणिक कथाओं में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पूजा-अर्चना करते समय अगर छोटी सी भी गलती हो जाए, तो उस पूजा का फल नहीं मिलता। ऐसे में पूजा करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनपर आपको विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए...