फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक जलाने के दौरान अगर हो गई गलती तो आपके ऊपर आ सकती है विपत्ति

Fri, 09 Aug 2019 12:58 PM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
घर में पूजा-अर्चना के दौरान हम सभी दीपक जलाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दीपक जलाने से केवल भगवान ही नहीं खुश होते हैं। बल्कि वास्तु दोष भी दूर होता है। अगर आप दीपक जलाते वक्त कुछ चीजों का ख्याल रखेंगे तो घर में सुख व शांति के अलावा आर्थिक फायदा भी होता है। लेकिन दीपक जलाते वक्त आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही आपके घर की खुशियों को नजर लगा सकती है। इसके अलावा आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि दीपक जलाते वक्त किस तरह का ख्याल रखें। 

कैसे लौटेंगी वास्तु से घर की सारी खुशियां? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
धार्मिक काम में कभी भी खंडित दीपक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। पूजा करते वक्त साफ व सही दीपक का प्रयोग करना चाहिए। धार्मिक कामों में खंडित दीपक अशुभ माना जाता है। इसके अलावा इस बात का भी ख्याल रखें कि अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो सफेद रुई का इस्तेमाल करें। और अगर तेल का दीपक जला रहे हैं तो लाल धागे की बत्ती शुभ होगी। ऐसे दीपक जलाने से बहुत फायदा होता है। 

कैसे लौटेंगी वास्तु से घर की सारी खुशियां? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 5
दीप - फोटो : social media
वास्तु शास्त्र के मुताबिक प्रतिदिन सुबह-शाम दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। और घर में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा पीने के पानी के बर्तन के पास घी का दीपक जलाकर रखें। इससे घर में धन की वृद्धि होती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि एक दीपक से दूसरे दीपक को ना जलाएं। 

कैसे लौटेंगी वास्तु से घर की सारी खुशियां? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

4 of 5
- फोटो : file photo
शाम के वक्त घर के मुख्य दरवाजे पर एक दीपक प्रतिदिन जलाना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। हालांकि इस दौरान ध्यान रखें कि दीपक को जमीन पर ना रखकर चावल या दूसरी चीज के ऊपर रखें। 

कैसे लौटेंगी वास्तु से घर की सारी खुशियां? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
घी के दीपक को हमेशा अपने बाएं हाथ की ओर लगाना ताहिए और तेल के दीपक को दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए। अगर पूजा करने के दौरान दीपक बुझ जाए जो भगवान से भूल की क्षमा मांगनी चाहिए। 

कैसे लौटेंगी वास्तु से घर की सारी खुशियां? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें