फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली से पहले दूर करें घर से ऐसी 5 चीजें, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा

Sat, 07 Oct 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
दीपावली आने में अभी काफी समय है। इस बार 19 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी, लेकिन इसकी तैयारी काफी दिनों पहले से होने लगती है। लोग अपने घर की साफ-सफाई करते हैं। ऐसा माना जाता है कि  मां लक्ष्मी ऐसे घर में नहीं जाती हैं जहां पर गंदगी रहती है। क्योंकि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई काफी पसंद होती है। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार दीपावली में घर में टूटी-फूटी चीजें नहीं होनी चाहिए वरना मां लक्ष्मी अपनी कृपा नहीं करती हैं। 

पढ़ें- DIWALI 2017ः मां लक्ष्मी के घर आने पर दीपावली की रात दिखते हैं ये 4 जीव
विज्ञापन

2 of 6
घर में कोई खराब सामान हैं तो उसे बनवाकर इस्तेमाल में ले आइये। ऐसा संभव नहीं हो तब उसे घर से हटा दें। टूटी हुई चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
अगर आपके पास कोई उधार या कर्ज है तो कोश‌िश करें क‌ि दीपावली से पहले ही उसे चुका दें। शास्‍त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी उनके घर में निवास नहीं करती हैं ज‌िसके स‌िर कर्ज का बोध रहता है।

पढ़ें- DIWALI 2017: इन 33 चीजों से करें मां लक्ष्मी की पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी

4 of 6
घर के छत पर कूड़ा कबाड़ जमा है तो उसे हटाकर साफ कर दीज‌िए। साफ-सुथरा छत रहने से तनाव और परेशानी में कमी आती है और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है
विज्ञापन

5 of 6
घर का मुख्य दरवाजा अगर टूटा हुआ है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें साथ ही ख‌िड़की दरवाजे में लगा शीशा टूट गया है तो उसे बदलवा दें। अगर शीशा धुंधला हो गया है तब भी उसे बदल दें क्योंक‌ि इससे सकारात्मक उर्जा के प्रवेश में बाधा आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
 अगर आपके घर में टूटा हुआ आईना रखा हुआ है तो उसे तुरंत ही फेंक दे। टूटा हुआ दर्पण रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें