कार्तिक माह की शुरुआत आज से हो रही है। पुराणो में सभी 12 मास में कार्तिक महीने को सबसे अच्छा माना गया है। हिन्दू पंचांग के हिसाब से यह महीना साल का आठवां महीना होता है। यह महीना शरद पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। आइए जानते हैं कार्तिक महीने का महत्व के बारे में।
पढ़ें-DIWALI 2017ः मां लक्ष्मी के घर आने पर दीपावली की रात दिखते हैं ये 4 जीव
विज्ञापन
2 of 7
हमारे धर्म शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास में दीपदान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने गंगा नदी में एक महीने तक दीपदान किया जाता है। इससे पुण्य लाभ मिलता ही है साथ ही हर मनोकामना भी पूरी होती है।
विज्ञापन
3 of 7
हिन्दू धर्म में तुलसी का पूजन और सेवन दोनो ही काम को महत्वपूर्ण माना गया है, लेकिन कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करने से इसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है।
पढ़ें- DIWALI 2017: इन 33 चीजों से करें मां लक्ष्मी की पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी
4 of 7
कार्तिक महीने में जमीन पर सोने को अच्छा माना गया है। भूमि पर सोने से मन में अच्छे विचार आते हैं और मन के दूषित विकार दूर भाग जाते हैं। जो भी व्यक्ति कार्तिक के पूरे महीने भूमि पर सोता है, उसके जीवन से विलासिता दूर होती है और सादगी आती है।
विज्ञापन
5 of 7
कार्तिक के पूरे महीने गंगा नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। अगर संभव हो तो आंवले के फल और तुलसी दल को जल स्नान किया जाय तो इसका विशेष फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
6 of 7
कार्तिक मास में उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर, राई आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।