22 दिसंबर, रविवार को साल 2019 की अंतिम एकादशी है। सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में एकादशी की तिथि को बेहद शुभ और सर्वश्रेष्ठ तिथि माना गया है। इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। एकादशी तिथि के दिन दान, स्नान और तप को पुण्य का बहुत अधिक महत्त्व होता है। एकादशी के व्रत से मोक्ष का मार्ग सरल होता है। पुराणों में बताया गया है कि जो व्यक्ति नियमपूर्वक एकादशी का व्रत करता है और रात्रि जागरण करके विष्णु भगवान का ध्यान कीर्तन करता है उसे पुण्य प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इस सफला एकादशी व्रत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।