दीपक के नीचे रखें लाई, बताशे और गुलाब की पंखुड़ियां
- फोटो : adobe stock
दीपक के नीचे रखें लाई, बताशे और गुलाब की पंखुड़ियां
दीपावली पर पूजा के दौरान लाई, बताशे और गुलाब की पंखुड़ियों को विशेष महत्व दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन वस्तुओं को दीपक के नीचे रखना शुभ माना जाता है। बताशों को मां लक्ष्मी के भोग में शामिल किया जाता है। वहीं, गुलाब की पंखुड़ियां देवी को अर्पित करना भी पूजा की परंपराओं का हिस्सा है। गुलाब को सुंदरता, प्रेम और पवित्रता से जोड़कर देखा जाता है।
दूसरी ओर, धान से तैयार की जाने वाली लाई को अन्न, अच्छी फसल और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि दिवाली की पूजा में इन वस्तुओं को शामिल करने से घर में बरकत बनी रहती है और परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है।