फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIWALI 2017: इन 33 चीजों से करें मां लक्ष्मी की पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी

Thu, 19 Oct 2017 10:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
diwali
दिवाली का त्यौहार नजदीक है। कहा जाता है कि दिन दीपों की रोशनी में मां लक्ष्मी घर में आती है। जिस घर से मां अधिक प्रसन्न होती है, उन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती। अगर ‌दिवाली वाले दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना हो तो इन 33 चीजों को मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्‍णु, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की भी पूजा करें। जानें किस तरह से करना चाहिए धन की देवी की पूजा...
    ये भी पढ़ें- DIWALI 2017ः मां लक्ष्मी के घर आने पर दीपावली की रात दिखते हैं ये 4 जीव
विज्ञापन

2 of 5
diwali
मां लक्ष्मी की पूजा में कलावा, रोली, सिंदूर, एक नारियल, अक्षत, लाल वस्त्र , फूल, पांच सुपारी, लौंग, पान के पत्ते, घी, कलश, कलश के लिए आम का पल्लव, चौकी, समिधा, हवन कुण्ड, हवन सामग्री, कमल गट्टे, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल), फल, बताशे, मिठाईयां, पूजा में बैठने हेतु आसन, हल्दी , अगरबत्ती, कुमकुम, इत्र, दीपक, रूई, आरती की थाली, कुशा, रक्त चंदनद, श्रीखंड चंदन पूजन सामग्री का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

3 of 5
diwali
पूजन शुरू करने से पहले चौकी को धोकर उस पर रंगोली बनाएं और चौकी के चारों तरफ चार दीपक जलाएं। जिस जगह पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा को स्‍थापित करने जा रहे हैं, वहां पर थोड़ा सा चावल जरूर रखें। मां लक्ष्मी को प्रसन्‍न करने के लिए उनके बायीं ओर भगवान विष्‍णु की प्रतिमा को स्‍थापित करें।

ये भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा: ऐसे लगाएं अमृत वाली खीर का भोग, दूर होंगी सारी परेशानियां

4 of 5
diwali
आसन लगाकर उनके सामने बैठ जाएं और खुद को व आसन को इस मंत्र से शुद्ध करें

ऊं अपवित्र : पवित्रोवा सर्वावस्थां गतोऽपिवा। य: स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तर: शुचि :॥

इस मंत्र से खुद पर और आसन पर 3-3 बार कुशा व पुष्पादि से छीटें लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
diwali
पुष्प, फल, सुपारी, पान, चांदी का सिक्का, नारियल (पानी वाला), मिठाई, मेवा, आदि सभी सामग्री थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर दीपावली पूजन के लिए संकल्प लें। सबसे पहले गजानंद की पूजा करें और इसके बाद स्‍थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन करें। कलश की स्‍थापना करें और मां लक्ष्मी का ध्यान करें। मां लक्ष्मी को इस दिन लाल वस्‍त्र जरूर पहनाएं।

ये भी पढ़ें- आखिर क्‍यों व्रत में खाया जाता है सिर्फ फल? जानिए मुख्‍य वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें